Advertisement

Maharashtra Crisis:इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और अन्य बागी विधायक जो सूरत के ली मेरिडियन होटल में ठहरे थे, गुजरात से गुवाहाटी (असम) पहुंच चुके हैं। माना जाता है कि असम भाजपा और राज्य सरकार का शीर्ष नेतृत्व गुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायकों के रुकने की व्यवस्था कर रहा है।

 

Advertisement

बीजेपी विधायक उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट भी पहुंचे थे। यह शायद पहली बार है कि किसी पश्चिमी राज्य के विधायकों को पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह के बाद पूर्वोत्तर राज्य में ले जाया जा रहा है। शिंदे के पार्टी के खिलाफ बगावत करने और कुछ साथी विधायकों के साथ सूरत में डेरा डाले जाने के बाद शिवसेना ने मंगलवार को अपने विधायकों को अवैध शिकार से बचने के लिए मुंबई के ही होटलों में शिफ्ट कर दिया है। महाराष्ट्र के सियासी संकट से जुड़े हर ताजा अपडेट्स के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ बने रहें:

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे आज पद से इस्तीफा दे सकते हैं। दोपहर 1 बजे कैबिनेट की मीटिंग के बाद वह अपना इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक शिवसेना के करीब 40 विधायकों के एकनाथ शिंदे के साथ होने के चलते पार्टी लीडरशिप को झटका लगा है। ऐसे में उद्धव ठाकरे नंबर कम होने के चलते इस्तीफा देने पर विचार कर सकते हैं।

Advertisement

Ativador Windows 10

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें