LPG Price Hike : LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा

तेल कंपनियों ने मार्च की पहली तारीख पर आम आदमी को महंगाई का झटका दिया है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) की कीमतों में 6 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 मार्च से लागू हो गई हैं। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है, क्योंकि 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

तेल कंपनियों ने मार्च महीने की शुरुआत में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में अब 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) का दाम 1803 रुपए, कोलकाता में 1913 रुपए, मुंबई में 1755.50 रुपए, और चेन्नई में 1965 रुपए हो गया है।
हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उपभोक्ताओं को राहत देते हुए तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर र (Domestic Gas Cylinder) के दाम जस के तस रखे हैं। वर्तमान में दिल्ली में 803 रुपए, कोलकाता में 829 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए, और चेन्नई में 818.50 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर र (Domestic Gas Cylinder) मिल रहा है।









