Popup Image
Advertisement

मेडिकल सीट दिलाने के नाम पर की थी 4.25 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड पकड़ाया

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। बिहार के कटिहार मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट दिलाने का झांसा देकर ४.२५ लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले मास्टरमाइंड सुमन्त्र गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 45 साल का सुमंत्र पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से दबोचा गया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर शनिवार को उज्जैन लाया है। मंछामन चौराहा निवासी सतीश चंद्र पटेल ने नीलगंगा थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था बेटे के एमबीबीएस एडमिशन के सिलसिले में उनसे एक शख्स ने संपर्क किया था। उसने खुद को कटिहार मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल बताया था। उसने कॉलेज की खाली सीट पर एडमिशन कराने का झांसा दिया। उसने दस्तावेज मंगवाए और 15 से 17 फरवरी के बीच अलग-अलग बैंक खातों में 4.25 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।

Advertisement

व्हाट्सएप पर भेजा था जाली अलॉटमेंट लेटर

आरोपी ने फरियादी के व्हाट्सएप पर नेशनल मेडिकल कमीशन के नाम से फर्जी पत्र, सीट आवंटन पत्र (अलॉटमेंट लेटर) और अन्य कूटरचित दस्तावेज भेज दिए। इन दस्तावेजों को लेकर सतीश चंद्र पटेल कटिहार मेडिकल कॉलेज में एडमिशन क लिए पहुंचे तो पता चला कि उन्हें ठग लिया गया है। कॉलेज प्रबंधन ने साफ किया कि जिस मोबाइल नंबर से बात हुई वह प्राचार्य का नहीं है और कॉलेज में सीट भी रिक्त नहीं है। अलॉटमेंट लेटर फर्जी (जाली) हैं।

Advertisement

साइबर सेल ने सिलीगुड़ी में दी दबिश

साइबर सेल और नीलगंगा पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, ई-मेल आईडी और डिजिटल लेनदेन के आधार पर आरोपी सुमंत्र गुप्ता की पहचान की और सिलीगुड़ी में लोकेशन मिलते ही वहां जाकर दबोच लिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें