Advertisement

नशे के लिए जावरा से कार में ला रहे थे एमडी ड्रग्स

पुलिस ने घेराबंदी कर 5 को पकड़ा, कार जब्त

Advertisement

उज्जैन। ड्रग्स का नशा करने के आदी युवक जावरा के गांव से एमडी ड्रग्स खरीदकर कार से आ रहे थे जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और कार जब्त कर एनडीपीएस का केस दर्ज किया है।

एसआई रामचंद्र दलोदिया ने बताया जावरा-नागदा रोड स्थित मीण फंटा पर चैकिंग के दौरान कार में जूना शहर खाचरौद निवासी शाहरुख पिता सलीम मेवाती, महावीर कॉलोनी निवासी अरशद पिता आबिद मेवाती, झंडाचौक बड़ावदा निवासी अलमत पिता युसूफ, नयापुरा तराना निवासी सलीम पिता असगर खान, नयापुरा तराना निवासी यश पिता ब्रजेश मूंदड़ा बैठे थे। चैकिंग की तो 38 ग्राम एमडी ड्रग्स कीमत 3 लाख 80 हजार रुपए बरामद हुई। पांचों ने पुलिस को पूछताछ में बताया वह ड्रग्स पीने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए जावरा के पास परूलिया से ड्रग्स खरीदकर लाए थे। पुलिस ने इनके कब्जे से स्विफ्ट कार जब्त कर गिरफ्तार किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें