Popup Image
Advertisement

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से बताया शंकर लालवानी के टिकट के बारे में

इंदौर :कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विवादास्पद बयान देते हुए सांसद शंकर लालवानी को अपना निशाना बनाया है।ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित महिला शक्ति वंदन कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय ने भरे मंच से कह दिया की पीएम मोदी चाहते हैं कि देश की महिलाएं आगे बढ़ें। मकान की रजिस्ट्री में उनका नाम हो। परंतु मैंने तो सुना है कि शंकर लालवानी का टिकट भी इसलिए कटा क्योंकि ये यहां से किसी महिला को टिकट देना चाहते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि बीजेपी ने होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, इस लिस्ट में भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर का नाम कट होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि जारी की गई बीजेपी की इस पहली लिस्ट में इंदौर का कोई भी नाम नहीं है। ऐसे में कयास लगाए जा रहा है कि इस बार सांसद शंकर लालवानी की जगह पर किसी दूसरे को टिकट दिया जा सकता है। जिसको लेकर नामों की चर्चा लगातार जारी है।

जानकारी के लिए आपको बता दे कि ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किए जा रहे महिला शक्ति वंदन कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से महिलाओं को संबोधित करते हुए बीच में कहा कि मुझे उड़ती-उड़ती खबर मिली है कि इस बार शंकर लालवानी का टिकट कट रहा है। PM मोदी चाहते हैं कि इंदौर एक सेफ सीट है और यहां से किसी महिला को टिकट दिया जाए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें