Popup Image
Advertisement

महाकाल मंदिर में हुए भ्रष्टाचार में मित्तल की मिली भगत मंदिर समिति का पूर्व सदस्य नाम आने के बाद से फरार

और नामों का खुलासा कर सकती है महाकाल पुलिस

Advertisement

पुलिस की गिरफ्त में आए करण और उमेश रिमांड पर

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। महाकाल मंदिर में हुए भ्रष्टाचार की सूची लंबी होती जा रही है। अब महाकाल मंदिर समिति के पूर्व सदस्य दीपक मित्तल की मिलीभगत भी सामने आई है। एफआईआर में यह नाम शामिल कर लिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मित्तल फरार है।

Advertisement

मप्र में सत्ता परिवर्तन के समय जब कांग्रेस सरकार अस्तित्व में आई तब मित्तल महाकाल मंदिर से जुड़ा था। उसके खातों में लाखों के ट्रांजेक्शन की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक हुई दो एफआईआर में 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पहली एफआईआर में तीन लोगों के नाम शामिल हुए थे। दूसरी एफआईआर में 13 नाम शामिल हुए। अब मित्तल की संलिप्तता से यह सूची 17 की हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि अभी और भी नाम शामिल हो सकते हैं। जो फरार हैं पुलिस उनसे पूछताछ करेगी तो यकीनन कोई न कोई नाम जरूर बताएंगे। लगातार हो रही गिरफ्तारी और नाम बढ़ने से मंदिर के कर्मचारियों में दहशत है। डर है कहीं उनका भी नाम सामने न आ जाए।

Advertisement

दो दिन का समय मिला है पुलिस को

महाकाल पुलिस इस समय मंदिर में हुए भ्रष्टाचार को लेकर अति व्यस्त है। उसे लगातार मीडिया का सामना करना पड़ रहा है। बताना है कि आरोपियों ने किस तरह और कितना भ्रष्टाचार किया। अब तक आंकड़े हवा में ही तैर रहे हैं। कारण यह है कि पुलिस लेनदेन के आंकड़े उजागर करने से हिचक रही है। पुलिस ने क्रिस्टल कंपनी के सुपरवाइजर करण राठौर और मंदिर समिति के उमेश पंड्या को कोर्ट में पेश किया।

दोनों के लिए दो दिन का रिमांड मिला है। सरेंडर करने वाले रितेश ने जेल जाने से पहले पैसे लेकर भस्मार्ती में दर्शन कराने वालों के नाम उजागर किए थे जिसमें दो मीडियाकर्मी भी थे। पुलिस के पास अब दो दिन का पर्याप्त समय है। उमेश और करण से नई बातें सामने आ सकती है। नए नामों का खुलासा हो सकता है। अब देखना है कि यह दोनों पुलिस के सामने किस तरह पेश आते हैं। पुलिस को इन दोनों के बैंक खातों की जांच करना है। पता लगाना है कि इन्होंने अपने कार्यकाल में कितना माल कमाया।

मित्तल का नाम किसने बताया?

मंदिर समिति के पूर्व सदस्य दीपक मित्तल का नाम सामने आने के बाद यह चर्चा जोरों पर रही कि भ्रष्टाचारियों की टोलियों में से उसका नाम किसने बताया? महाकाल पुलिस ने सिर्फ इतना बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है। दीपक मित्तल के खाते में लाखों का ट्रांजेक्शन सामने आया है। लिहाजा उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा कि यह पैसा कहां से आया? उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें