Popup Image
Advertisement

विधायक और निगम अध्यक्ष अचानक पहुंचे चरक अस्पताल

मरीजों से पूछा- कैसा हो रहा उपचार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। शुक्रवार सुबह अचानक विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और निगम अध्यक्ष कलावती यादव चरक अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मरीजों से पूछा कैसा उपचार मिल रहा है। दोनों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। विधायक कालूहेड़ा, निगम अध्यक्ष यादव ने ओपीडी से दौरे की शुरुआत की। यहां से वह दवा वितरण व्यवस्था देखने के बाद चौथी मंजिल स्थित वार्डों में पहुंचें और मरीजों से चर्चा की।

उन्होंने मरीजों से पूछा कि वार्ड में सफाई व अन्य व्यवस्थाएं ठीक है कि नहीं, पीने का पानी और शासन द्वारा दिए जाने वाले भोजन, चाय नाश्ते की जानकारी भी ली। सिविल सर्जन डॉ. अजय दिवाकर ने विधायक व निगम सभापति को बताया कि जिला चिकित्सालय को यहां शिफ्ट किया गया है इस कारण व्यवस्थाएं बनाई जा रही है। विधायक और निगम सभापति के दौरे की सूचना अस्पताल प्रशासन को पूर्व से मिल चुकी थी। इस कारण डॉक्टर्स व स्टाफ को सुबह 8 बजे से ड्यूटी पर बुलाया गया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें