लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ डाले

नर्मदापुरम के माखननगर से सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर की राशि

सीएम ने महिलाओं को गैस रिफिलिंग करने 90 करोड़ दिए, सोहागपुर में कॉलेज खोलने की घोषणा
नर्मदापुरम, एजेंसी। नर्मदापुरम के माखननगर पहुंचे सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने शुक्रवार को लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर की। 29 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिलिंग करने 90 करोड़ की रुपए राशि भेजी। 1.37 करोड़ रुपए की लागत से बने नए रेस्ट हाउस का लोकार्पण किया।
‘लाड़ली बहना योजनाÓ के तहत महिलाओं के खाते में सीएम ने 32वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की है। सीएम ने दादा माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा का भी अनावरण किया। सीएम के पहुंचने पर पहले रेस्ट हाउस के लोकार्पण के बाद छत पर 10 लाड़ली बहनों के साथ सीएम का पतंग उड़ाने का प्लान था। देरी से पहुंचने पर इसे कैंसिल किया गया। सीएम ने बनखेड़ी नर्मदापुरम स्टेट हाईवे को फोरलेन के लिए स्वीकृति करने, सोहागपुर में सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा की। अभी नर्मदापुरम से बनखेड़ी गाडरवाड़ा स्टेट हाईवे टू लेन है। आवाजाही ज्यादा होने से दिक्कत होती है।
सीएम ने कांग्रेस पर कसा तंज
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस बोलती है लाड़ली बहना के रुपए से शराब पी जाते हैं। कांग्रेस भले ही कुछ भी कहती रहे पर भरोसा बहनों के हाथों में रुपए जाते है तो वो एक-एक रुपए का सदुपयोग करती है। घर परिवार का पहले सोचती हैं फिर आखिरी में खुद का सोचती है। हम राशि और बढ़ाएंगे।
खातों में 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर
मुख्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इसके अलावा एलपीजी गैस कनेक्शनधारी, गैर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और विशेष पिछड़ी जनजातीय बहनों (करीब 29 लाख हितग्राही) को सितंबर और अक्टूबर 2025 की गैस रिफिल सब्सिडी के 90 करोड़ रुपए भी ट्रांसफर की। इसमें जिले की 51 हजार हितग्राही शामिल हैं।
इंदौर में दूषित पानी पीने से मौतों पर बोले सीएम
इंदौर दूषित जल पीने से हुई मौतों के मामले में कांग्रेस के सवाल पर सीएम ने जवाब दिया। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा भोपाल गैस त्रासदी कांड कांग्रेस के शासनकाल में हुआ है। यूनियन कार्बाइड कंपनी के मालिक वारेन एंडरसन को भगाने का श्रेय केवल कांग्रेस को है। राहुल गांधी को अपने पूर्वजों की गलतियों के लिए माफी मांगना चाहिए। राहुल गांधी ने भगवान राम पर सवाल उठाए। उन्होंने उनके जन्म का प्रमाण मांगा। भगवान के जन्म का प्रमाण भी मिला और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जब मंदिर बना तो आज तक वो राम मंदिर में दर्शन करने तक नहीं पहुंचे। उन्हें माफी मांगना चाहिए। कर्नाटक में मौत हुई तो चुप रहे, एमपी में हाय रे-हाय रे कर रही है। लाशों पर राजनीति करने वाले कांग्रेस कान खोलकर सुन लो जनता तुम्हारे बहकावे और नाटक में आने वाली नहीं है।









