Advertisement

तय समय से 8 दिन पहले केरल में मानसून की एंट्री, 16 साल बाद हुआ ऐसा

नई दिल्ली। लोगों को अब जल्द ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। इस बार मानसून अपने तय समय से 8 दिन पहले ही केरल में पहुंच गया है।

Advertisement

16 साल बाद ऐसा हुआ है, जब मानसून ने अपने तय समय से एक हफ्ते पहले ही केरल में दस्तक दी है। इससे पहले साल 2001 और 2009 में मानसून अपने तय समय से पहले ही 23 मई को केरल पहुंचा था। वहीं, बीते साल यानी 2024 में 30 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दी थी।

आम तौर पर मानसून के केरल पहुंचने की तारीख करीब 1 जून रहती है, हालांकि साल 1918 में 11 मई को ही मानसून ने दस्तक दे दी थी, जो आज तक का केरल में सबसे जल्दी मानसून पहुंचने का रिकॉर्ड है।

Advertisement

बता दें कि मानसून का आगमन फसलों की सिंचाई और भूजल एवं जलाशयों को पुन भरने के लिए महत्वपूर्ण होता है। IMD ने इस बार सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान लगाया है, जो फसलों के लिहाज से काफी अच्छा संकेत है।

1972 में सबसे देरी से केरल पहुंचा था मानसून

Advertisement

IMD के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 150 साल में मानसून के केरल पहुंचने की तारीखें काफी अलग रही हैं। 1918 में मानसून सबसे पहले 11 मई को केरल पहुंच गया था, जबकि 1972 में सबसे देरी से 18 जून को केरल पहुंचा था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें