Advertisement

MP में अगले सप्ताह से मानसून की वापसी

इंदौर समेत 13 जिलों में आज गिरेगा पानी

Advertisement

नईदिल्ली/भोपाल। राजस्थान से मानसून की वापसी होने लगी है। यह सामान्य तारीख से 3 दिन पहले से लौटने लगा है। ऐसे में मध्यप्रदेश से भी अगले सप्ताह से मानसून की वापसी होने की संभावना है। इससे पहले तेज बारिश का अलर्ट है। भोपाल में सुबह से धूप निकली है। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि लो प्रेशर एरिया की एक्टिविटी की वजह से मध्यप्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। अगले 2 दिन भी तेज बारिश हो सकती है। सोमवार को इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल,

छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज बारिश के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। विभाग ने अगले 3 दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों और महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना जताई। उन्नाव में गंगा किनारे 80 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सडक़ों पर नाव चल रही हैं। मणिपुर में भारी बारिश से रविवार को कई जिलों में बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाएं हुईं। तेलंगाना, उत्तराखंड में तेज बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के चलते जून से अब तक 404 लोगों की मौत हो चुकी है। पंजाब में बारिश और बाढ़ से अब तक 14000 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को तय समय से 3 दिन पहले पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। राजस्थान के श्रीगंगानगर, नागौर, जोधपुर और बीकानेर से मानसून विदा ले चुका है। अगले दो-तीन दिन में पंजाब और गुजरात के कुछ हिस्सों से भी मानसून लौटना शुरू हो जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें