Advertisement

उज्जैन शहर में एक घंटे में गिरा 1 इंच से ज्यादा पानी

उज्जैन। शहर में बीती शाम मानसून की सबसे तेज बारिश हुई। एक घंटे में ३२.४ मिमी (१ इंच से ज्यादा ) पानी गिरने से चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। हालांकि नालों की सफाई होने से पानी भराने की ज्यादा समस्या नहीं आई। इस बारिश को मिलाकर उज्जैन शहर में अब तक ३२७ मिमी (करीब १३ इंच) बारिश दर्ज हो चुकी है।

 

Advertisement

वेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम एक घंटे की अवधि में ३२.४ मिमी पानी बरसा। हालांकि रात में रुक-रुककर बारिश होती रही। गुरुवार को नागदा को छोडक़र सारी तहसीलों में पानी बरसा।

उज्जैन में ३८.०, बडऩगर में ४०.०, महिदपुर में ६५, तराना में ४८.०, झारड़ा में ३२.०, घट्टिया में २४.०, माकडौन में १० और खचरौद में ३ मिमी बारिश हुई । बारिश के कारण तापमान के रूख में भी नरमी बनी हुई और रात का तापमान २३ से २४ डिग्री के आसपास चल रहा है। दिन का तापमान में भी ज्यादा उठापटक नहीं है और यह ३१ से ३४ डिग्री ेके आसपास बना हुआ है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान ३१.७ डिग्री रहा।

Advertisement

नया सिस्टम सक्रिय झमाझम के आसार

वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्त ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय हो चुका है। इसकी वजह से अब मानसूनी बारिश तेज होने की संभावना है।

Advertisement

तापमान में बदलाव का दौर बारिश के साथ ही तापमान में भी बदलाव का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह का तापमान २३.३ डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि यह गुरुवार की तुलना में ०.५ डिग्री अधिक है। बीते दिन सुबह का तापमान २३.० डिग्री था।

शिप्रा का जलस्तर बढ़ा: देवास और आसपास के इलाकों में हुई बारिश के कारण शिप्रा का जलस्तर भी बढ़ गया है। अच्छी बारिश के कारण कलियादेह पैलेस स्थित ५२ कुंड में भी पानी आ गया है। इसे देखते हुए यहां शनिवार और रविवार को भीड़ बढऩे की उम्मीद की जा रही है।

नागदा को छोड़ सब तहसीलों में गिरा पानी: गुरुवार को नागदा को छोड़ सारी तहसीलों में पानी गिरा। इसी के साथ जिले में बारिश का आंकड़ा १४४.९ मिमी पहुंच गया है। यह बारिश पिछले साल की तुलना में ०.२ मिमी अधिक है। पिछले साल २ जुलाई तक १४४.७ मिमी बारिश हुई थी। तहसीलों में अब तक सबसे ज्यादा बारिश तराना और सबसे कम माकड़ौन में हुई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें