Popup Image
Advertisement

यूपी में होली से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढंका

इस बार होली 64 साल बाद रमजान के जुमे के दिन है। इससे पहले 1961 में 4 मार्च को होली और रमजान का शुक्रवार (जुमा) साथ-साथ था। रंग में भंग न पड़ जाए, इसके लिए उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। प्रदेश के 10 जिलों में जुमे की नमाज का वक्त बदल दिया गया है।

Advertisement

प्रशासन ने 67 मस्जिदों को तिरपाल और पन्नी से ढक दिया है ताकि रंग और गुलाल मस्जिदों तक न पहुंचे। इधर पूरे प्रदेश में जुम्मे की नमाज का समय भी बदल गया है।

संवेदनशीलता को देखते हुए कई शहरों में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। पुलिस-प्रशासन और धार्मिक गुरुओं की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

Advertisement

संभल में जामा मस्जिद के बाहर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। जिले में शांति बनाए रखने के लिए अन्य जिलों से पुलिस फोर्स बुलाकर तैनात की गई है। वहीं संभल में जामा मस्जिद सहित 10 मस्जिदों को तिरपाल और पन्नी से ढका गया है।

प्रदेश के अन्य संवेदनशील जिलों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। मस्जिदों के आसपास बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस पेट्रोलिंग भी तेज कर दी गई है। प्रशासन ने आम जनता से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोई भी अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहरों में अमन-चैन बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और उम्मीद जताई जा रही है कि होली और जुमे की नमाज सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें