Advertisement

MP: दूषित आइसक्रीम से 9 बच्चे और एक महिला बीमार, 2 ICU में भर्ती

मंदसौर में दूषित आइसक्रीम से 1 महिला व 9 बच्चे बीमार, 2 ICU में भर्ती।

मंदसौर के गरोठ तहसील के कोटड़ा खुर्द और कोटड़ा बुजुर्ग गांव में दूषित आइसक्रीम खाने से एक महिला सहित 9 बच्चे बीमार पड़ गए हैं। सभी को उपचार के लिए भवानीमंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, सभी मरीजों में उल्टी-दस्त के साथ मुंह से झाग आने जैसे लक्षण पाए गए हैं। इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ICU में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की शुरुआती जांच में इस बीमारी का कारण दूषित आइसक्रीम को बताया गया है।

दो बच्चों की हालत गंभीर

गरोठ बीएमओ डॉ. दरबारसिंह के अनुसार, एक महिला और 9 बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कोटड़ा बुजुर्ग के पांच बच्चों को भवानीमंडी के मेट्रो अस्पताल में और कोटड़ा खुर्द की महिला सहित पांच मरीजों को नवजीवन अस्पताल में इलाज के लिए रखा गया है। इनमें से 7 वर्षीय शिवम और 10 वर्षीय इरशाद की हालत गंभीर होने पर उन्हें ICU में भर्ती किया गया है।

Advertisement

इधर रात में ही गरोठ अस्पताल की मेडिकल टीम कोटड़ा बुजुर्ग पहुंची, जहां बीएमओ डॉ. दरबारसिंह ने डिस्चार्ज हुए बच्चों से बातचीत की और उनके साथ-साथ अन्य प्रभावित बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली।

Advertisement

राधिका मटका कुल्फी की थी आइसक्रीम

जानकारी के अनुसार, शिवम को पिछले 3-4 दिनों से बुखार भी था, जिसके चलते डॉक्टरों द्वारा उसकी दोबारा जांच कराई जा रही है। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि मावे में मिलावट हो सकती है, जिसकी जांच खाद्य विभाग से कराने की बात कही गई है।

बताया जा रहा है कि कोटड़ा खुर्द और कोटड़ा बुजुर्ग दोनों जगह राधिका मटका कुल्फी की आइसक्रीम बेची गई थी। वहीं कोटड़ा खुर्द विधायक चंदरसिंह सिसोदिया का गृहग्राम भी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें