Popup Image
Advertisement

MS Dhoni Retirement: क्या चेपॉक में आज IPL को अलविदा कहेंगे धोनी? पुराने बयान से बढ़ी चर्चा

Will MS Dhoni Announce Retirement: IPL 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान चेपॉक में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरेगी। इस मैच को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा महेंद्र सिंह धोनी को लेकर हो रही है। हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या धोनी आज मैदान पर उतरेंगे या फिर फैंस को एक बार फिर इंतजार करना पड़ेगा। चेपॉक में सीएसके का यह आखिरी घरेलू मुकाबला होने के कारण रिटायरमेंट की अटकलें भी तेज हो गई हैं। फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अगर धोनी T20 क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लेते हैं, तो उससे पहले उन्हें आखिरी बार मैदान पर खेलते हुए देखने का मौका जरूर मिलेगा।

Advertisement

सीजन शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी पिंडली की चोट का शिकार हो गए थे। उस समय चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से बताया गया था कि वह करीब दो हफ्तों तक टीम से बाहर रह सकते हैं, लेकिन कई हफ्ते गुजरने के बाद भी वह एक भी मुकाबले में नजर नहीं आए हैं। हालांकि चोट के कुछ दिनों बाद ही धोनी नेट्स पर अभ्यास करते दिखाई दिए थे, जिससे फैंस को उनकी वापसी की उम्मीद जगी थी। इसके बावजूद उन्होंने टीम के साथ यात्रा नहीं की और कई घरेलू मुकाबलों में भी डगआउट से दूर रहे। ऐसे में फैंस के बीच लगातार उनकी वापसी और भविष्य को लेकर चर्चा बनी हुई है।

धोनी ने पांच साल पहले संन्यास को लेकर कही थी ये बात

महेंद्र सिंह धोनी ने पांच साल पहले अपने भविष्य को लेकर बड़ा संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने हमेशा अपने क्रिकेट करियर की प्लानिंग पहले से की है। धोनी ने बताया था कि उनका आखिरी वनडे मुकाबला रांची में खेला गया था और वह उम्मीद करते हैं कि उनका आखिरी टी20 मैच चेन्नई में हो। उस समय उन्होंने कहा था कि यह अगले साल भी हो सकता है या फिर पांच साल बाद, लेकिन सही समय कोई नहीं जानता।

Advertisement

अब चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेपॉक में होने वाले मुकाबले को उसी बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मैच के बाद चेन्नई में टीम का कोई और घरेलू मुकाबला तय नहीं है, ऐसे में फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि शायद चेपॉक में धोनी को आखिरी बार खेलते हुए देखा जा सकता है।

मैच से पहले धोनी ने नेट्स में लंबा अभ्यास किया और बल्लेबाजी के दौरान काफी समय बिताया। इससे फैंस के बीच उनकी वापसी की उम्मीद और बढ़ गई है। वहीं अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी दावा किया है कि धोनी अब पूरी तरह फिट हैं और वह जल्द मैदान पर नजर आ सकते हैं।

Advertisement

ऐसे में माना जा रहा है कि हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला धोनी के करियर का बेहद खास पल साबित हो सकता है। फैंस को उम्मीद है कि चेपॉक एक बार फिर ‘धोनी-धोनी’ के नारों से गूंजेगा और उन्हें अपने पसंदीदा खिलाड़ी को मैदान पर देखने का मौका मिलेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें