Popup Image
Advertisement

तीन दिन में दूसरी बार पुलिस पर हमला, आरक्षक की अंगुली कटी

एफआरवी वाहन ड्राइवर भी घायल

Advertisement

सांवराखेड़ी में सड़क पर शराब पी रहे बदमाशों को टोकना पड़ा भारी

उज्जैन। बदमाश इतने बेखौफ हो चुके हैं कि अब वह पुलिस पर हमला कर रहे हैं। तीन दिन पहले उन्हेल थाने के नागझिरी गांव में पुलिस टीम पर हमले का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब नीलगंगा थाना क्षेत्र के सांवराखेड़ी में पुलिस टीम पर हमला हो गया। वारदात में एक आरक्षक की अंगुली कटी गई और ड्राइवर को भी चोट आई है। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

दरअसल, आरक्षक विक्रम सिंह चौहान (48) की ड्यूटी एफआरवी वाहन पर थी। शुक्रवार रात 10.30 बजे वह पायलट लोकेंद्र के साथ एफआरवी से बाजार बंद कराते हुए सांवराखेड़ी रोड स्थित बंधन गार्डन पहुंचे थे। यहां सड़क किनारे 7-8 युवक शराब पी रहे थे। विक्रम सिंह ने उनको घर जाने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने पायलट लोकेंद ्रसे अभद्रता की और उसके कपड़े फाड़ दिए।

चीता पार्टी और दूसरी एफआरवी बुलाई
युवक इतने नशे में धुत थे कि वह काबू में नहीं आ रहे थे। ऐसे में वायरलैस सेट पर मैसेज कर चीता पार्टी और दूसरी एफआरवी बुलाई गई। युवकों को पकडऩे की कोशिश की तो इन्होंने प्रशांत खेरवार (42) पर हमला बोल दिया और उसकी अंगुली काट ली। पुलिस ने तीन युवकों को तो दबोच लिया लेकिन बाकी मौके से भाग गए।

Advertisement

3 गिरफ्तार, अन्य की तलाश
घटना के बाद दो एफआरवी और चीता पार्टी ने विकास लोधी, अंकित चौहान, यश परमार सभी निवासी नीलगंगा को गिरफ्तार कर लिया। आरक्षक विक्रमसिंह चौहान की रिपेार्ट पर इन तीन के खिलाफ नामजद और आधा दर्जन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

उन्हेल के 4 आरोपी फरार
उन्हेल थाने के नागझिरी गांव में एसआई धारा सिंह व आरक्षकों पर हमला करने वाले सात आरोपियों में से चार अभी भी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों में से दो जेल में हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें