Advertisement

ग्रीन बेल्ट उजाड़कर बिछा दी मुरम: निगम ने लिया एक्शन, प्लॉट मालिक पर 10 लाख का जुर्माना

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। शहर में हरियाली पर कुल्हाड़ी चलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई की है। बाम्बे हॉस्पिटल चौराहे के पास स्कीम नंबर-94 में निगम के विकसित ग्रीन बेल्ट को उजाड़कर मुरम बिछाने के मामले में निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्लॉट मालिक पर सीधे 10 लाख रुपए का भारी-भरकम जुर्माना ठोक दिया है।

Advertisement

बिल्डिंग तानने के लिए ग्वालियर के बिल्डर ने कर दिया खेल

जोन क्रमांक 8 के वार्ड 37 में नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण के तहत बाकायदा सुरक्षा दीवार खड़ी कर खूबसूरत ग्रीन बेल्ट तैयार किया था। सहायक उद्यान अधिकारी पवन राठौर के अनुसार, इस पूरे हिस्से में करीब 300 फलते-फूलते पौधे और 3 से 4 बड़े पेड़ लगे हुए थे। ग्वालियर निवासी संजीव मित्तल यहां एक बहुमंजिला बिल्डिंग का निर्माण कर रहे हैं। अपनी साइट का रास्ता चौड़ा करने और कब्जा जमाने के लिए उन्होंने पूरे ग्रीन बेल्ट को तहस-नहस कर दिया। पौधों और पेड़ों को जेसीबी से उखाड़कर रातों-रात मुरम बिछा दी गई, निगम की बाउंड्रीवॉल तोड़ दी और मजदूरों के लिए झोपड़ी तक तान दी।

Advertisement

हरियाली को छलनी किए जाने की भनक लगते ही जोनल अधिकारी प्रकाश नागर निगम के अमले और उद्यान विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके का मुआयना करते ही अधिकारियों के होश उड़ गए। निगम टीम ने तत्काल चल रहे अवैध निर्माण कार्य को बंद कराया और प्लॉट मालिक संजीव मित्तल पर 10 लाख रुपए की पेनल्टी लगाते हुए सख्त चेतावनी दी। अफसरों का साफ कहना है कि शहर की हरियाली और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें