Advertisement

नीट यूजी 2026 का रिजल्ट जारी

11.21 लाख स्टूडेंट्स पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार देर रात नीट-यूजी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल करीब 20 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 11.21 लाख स्टूडेंट्स मेडिकल, डेंटल, AYUSHऔर अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए हैं। 2020 और 2021 के बाद पहली बार कोई भी छात्र 720 का परफेक्ट स्कोर हासिल नहीं कर पाया। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल 720 में से 715 अंकों के साथ ऑल इंडिया टॉपर बने।

19 स्टूडेंट्स ने 700 से ज्यादा, जबकि 138 उम्मीदवारों ने 690 से अधिक अंक हासिल किए। टॉप स्कोरर्स में 93 प्रतिशत से ज्यादा स्टूडेंट्स ने पहली बार परीक्षा दी थी। 99 प्रतिशत टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच रही। क्वालिफाई करने वाले कुल उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से ज्यादा छात्राएं और 55.1 प्रतिशत छात्र हैं। स्टूडेंट्स अपना स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।

Advertisement

इन राज्यों का रहा दबदबा
705+ अंक वाले टॉप-17 छात्र पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, महाराष्ट, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना जैसे 8 राज्यों से हैं। पूर्वोत्तर के सभी राज्यों से स्टेट टॉपर हैं। लक्षद्वीप से 43 छात्र क्वालिफाई हुए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें