नवविवाहिता ने मायके में जहर खाकर दी जान

परिजन बोले…दो बार ही ससुराल गई थी, दिमागी संतुलन ठीक नहीं था

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। काचरिया थाना झार्डा में रहने वाली नवविवाहिता ने मायके में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
शोभा पति गिरधारीलाल 23 वर्ष निवासी काचरिया थाना झार्डा की मई माह में शादी हुई थी। शादी के बाद वह दो बार ही ससुराल गई। लंबे समय से वह मायके में रह रही थी। उसके भाई मुकेश ने बताया कि वह महिदपुर गया था। शाम को वापस लौटा तो देखा शोभा बेहोश पड़ी थी।
उसे पहले सरकारी अस्पताल ले गये जहां से उज्जैन के प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया। गुरूवार शाम शोभा ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मुकेश ने बताया कि शोभा की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। ऊपरी हवा का चक्कर भी था। संभवत: इसी कारण उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।









