डिस्पले पर नहीं था नंबर, दो होटल संचालकों पर केस

उज्जैन। महाकाल थाना पुलिस ने वीवीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें नलिया बाखल रोड़ नीलकंठ द्वार के सामने होटल टेंपल व्यू में इमरजेंसी नंबर डिस्प्ले पर नहीं लगाये गये साथ ही कर्मचारियों की जानकारी भी नहीं दी गई। इस पर संचालक महेफुज पिता अचरू खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसी प्रकार स्टेंडर्ड होटल खंदार मोहल्ला के संचालक अजीत पिता सुरेशचंद्र जैन के खिलाफ भी लापरवाही पर कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन एवं सराय अधिनियम की धारा 14 के तहत केस दर्ज किया गया।

Advertisement
Advertisement









