Advertisement

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। खेत से पैदल घर लौट रहे वृद्ध को बाइक चालक ने टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।
बांदका निवासी मदनलाल पिता नागूलाल मालवीय 26 अप्रैल की शाम खेत से पैदल घर जा रहे थे तभी बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। परिजन ने वृद्ध को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया वहीं पानबिहार चौकी ने बाइक कर आरोपी की तलाश शुरू की है। बीती रात वृद्ध ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Write a review