Popup Image
Advertisement

पति की हत्या के बाद भी बच्चों की फिक्र, पत्नी ने पड़ोसियों से कही ये बात

जबलपुर। पति की रोजाना शराब पीने और घर में विवाद करने की आदत से परेशान पत्नी ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना गोरखपुर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी की है। रविवार शाम घर से झगड़े और चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो पति नितिन जायसवाल खून से लथपथ मृत मिला। पत्नी संगीता ने पड़ोसियों के सामने पति की हत्या करने की बात स्वीकार की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जब्त कर
ली है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, नितिन जायसवाल पुताई का काम करता था। करीब सात साल पहले उसकी शादी संगीता से हुई थी। दोनों का तीन साल का बेटा है।

नितिन के शराब पीने की आदत थी और घर आने के बाद पत्नी से अक्सर विवाद होता था। कई बार झगड़ा बढऩे पर पड़ोसियों को बीच-बचाव करना पड़ता था।

Advertisement

रविवार दोपहर को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। शाम को एक बार फिर घर से संगीता के चिल्लाने और झगड़े की आवाज सुनाई देने लगी। पड़ोसी प्रमोद मसीह अन्य लोगों के साथ नितिन के घर पहुंचे तो कमरे में नितिन का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। पूछने पर संगीता ने बताया कि नितिन उसके साथ मारपीट कर रहा था। गुस्से में उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से नितिन के सिर और चेहरे पर वार कर दिए। उसने पड़ोसियों से यह भी कहा कि उसके परिवार को सूचना दे दें, ताकि वे दोनों बच्चों को संभाल सकें।

गोरखपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने संगीता जायसवाल (30) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें