Advertisement

सड़क पार कर रही बच्ची को रौंदने का दर्दनाक Video सामने आया

उज्जैन। उज्जैन के समीप भाटपचलाना थाना अंतर्गत ग्राम रूनिजा में सड़क पार कर रही 5 साल की बच्ची के हार्वेस्टर वाहन के नीचे आने का दर्दनाक वीडियो सामने आया है।

Advertisement

37 सेकंड के इस वीडियो में मुख्य चौराहे पर बालिका वंशिका पाटीदार अकेली रास्ता पार कर रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे हार्वेस्टर वाहन चालक को बालिका दिखाई नहीं दी और पहिया वंशिका के ऊपर से गुजर गया। वहां मौजूद लोग वाहन को रोकते उससे पहले दूसरा पहिया भी बच्ची के सिर से गुजर गया जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और चारों तरफ मातम पसर गया। सूचना पर मौके पर पहुंची भाटपचलाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर हार्वेस्टर वाहन को जब्त कर लिया, चालक फरार है जिसकी तलाश जारी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें