पाक सेना बोली- हाईजैक ट्रेन के सभी बंधक छुड़ाए

28 सैनिकों की मौत, 33 विद्रोही ढेर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने ट्रेन हाईजैक खत्म होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि 33 बलूच लड़ाकों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन में कुछ बंधक भी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि बाकी सभी बंधकों को रिहा करा लिया गया है। वहीं, पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि हमारे सैनिकों ने कई विद्रोहियों को नरक भेज दिया है।
ट्रेन में यात्रा कर रहे 27 ऑफ ड्यूटी पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि 1 सैनिक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मारा गया। ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी का दावा है कि उसने दो दिन में 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए हैं। इनमें से 60 को बुधवार को ही मारा गया है।
बलूच आर्मी ने मंगलवार दोपहर 1 बजे जाफर एक्सप्रेस के 450 पैसेंजर्स को बंधक बनाया था। इन्हें छुड़ाने का ऑपरेशन लगभग 36 घंटे चला। पाकिस्तानी आर्मी अफसर ने बताया कि 346 बंधकों को छुड़ा लिया गया है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने बलूचिस्तान के बोलान जिले के माशकाफ इलाके में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर 450 यात्रियों को बंधक बनाया।









