Popup Image
Advertisement

पाकिस्तान ने BSF जवान को छोड़ा,अटारी बॉर्डर से आए भारत

पाकिस्तान ने भारत के BSF जवान पूर्णम कुमार साहू को छोड़ दिया है। पूर्णम साहू बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत लौट आए हैं। BSF ने इसकी पुष्टि की है। पूर्णम पिछले 20 दिनों से पाकिस्तान के कब्जे में थे।

Advertisement

साहू 23 अप्रैल को गलती से पाकिस्तान चले गए थे। तब से पाकिस्तानी रेंजर्स के कब्जे में थे। DGMO लेवल बातचीत के बाद उन्हें छोड़ा गया है। फिलहाल वे BSF अधिकारियों के साथ मेडिकल के लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जाएगी और फिर उन्हें घर जाने दिया जाएगा

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें