Advertisement

पाकिस्तान ने गोल्डन टेंपल को निशाना बनाया था

भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल पर निशाना बनाकर मिसाइल दागी थी। इसे भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया था। सेना के जवानों ने पंजाब में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल का मलबा भी दिखाया।

Advertisement

वहीं पंजाब में इंटरनेशनल बॉर्डर पर तैनात एक जवान ने कहा कि 8-9 मई की रात को पाकिस्तान ने अचानक फायरिंग की और घुसपैठ की कोशिश की। जिसे हमने नाकाम कर दिया। हमारी फायरिंग का नतीजा ये हुआ कि सुबह होते-होते दुश्मन घुटनों के बल पर आ गए और अपनी पोस्ट पर सफेद झंडा फहरा दिया।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना ने एक और नया वीडियो जारी किया। इसमें सेना ने दिखाया कि पाकिस्तान की तरफ से दागे गए ड्रोन को कैसे मार गिराया। वेस्टर्न कमांड ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- हमने जमीन से आसमान की रक्षा की।

Advertisement

जम्मू-कश्मीर में शोपियां के डीके पोरा इलाके में आर्मी और CRPF ने जॉइंट ऑपरेशन में आतंकियों की मदद करने वाले दो सहयोगियों को अरेस्ट किया है। इनके पास से दो पिस्तौल, चार ग्रेनेड, 43 कारतूस बरामद किए गए।

इधर, तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का संदेश देने जाने वाले डेलिगेशन के साथ जाने से मना कर दिया है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि टीएमसी तय करेगी कि उनकी तरफ से डेलिगेशन में कौन जाएगा। केंद्र सरकार या भाजपा नहीं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें