Advertisement

पूजा कराने घर से निकले पंडित को कुत्ते ने काटा

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। शहर में स्ट्रीट डॉग का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। सुबह जयसिंहपुरा में रहने वाले पंडित पूजा कराने घर से निकले। रास्ते में उन्हें कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। जयसिंहपुरा में रहने वाले रजनीश पिता प्रहलाद पांडे पूजन पाठ कराने का काम करते हैं।

Advertisement

सुबह वह एमआर-5 रोड़ स्थित कालोनी में वास्तु पूजा कराने के लिए अपनी मोटर सायकल से घर से निकले। जयसिंहपुरा रोड़ से गुजरते समय स्ट्रीट डॉग ने उनका पीछा किया और चलती बाइक में पैर पकड़कर काट लिया। रजनीश पांडे ने अपनी बाइक रोकी तो डॉग दुबारा उन्हें काटने दौड़ा। आसपास के लोगों ने पत्थर मारकर डॉग को भगाया। वह अपना उपचार कराने जिला अस्पताल पहुंचे।

नगर निगम नहीं कर रही कार्रवाई

Advertisement

स्ट्रीट डॉग से शहरवासी परेशान हैं। गली मोहल्लों से लेकर मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट डॉग दो पहिया वाहन चालकों को काटकर घायल कर रहे हैं। इस वर्ष 4 से अधिक लोग स्ट्रीट डॉग की वजह से मर चुके हैं। प्रतिदिन 25 से 30 लोग चरक अस्पताल में कुत्ते के काटने पर रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं वहीं नगर निगम के अफसरों को शहरवासियों की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे। स्ट्रीट डॉग को पकड़ने अथवा उनका नसबंदी ऑपरेशन करने की कार्रवाई भी बंद पड़ी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें