फर्जी डॉक्टर के खिलाफ पंवासा पुलिस ने दर्ज की FIR, क्लीनिक सील

उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र में बिना डिग्री के क्लीनिक संचालित नवजात की जान लेने वाली फर्जी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर क्लीनिक सील कर दिया है।

Advertisement
दरअसल, पुलिस को सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल की ओर से गुरुवार को पत्र मिला था। कि तैय्यबा शेख निवासी पांड्याखेड़ी द्वारा प्रतापनगर में आशीर्वाद मेडिकल एवं सर्जिकल नाम से बिना किसी वैध चिकित्सकीय डिग्री एवं बिना पंजीयन के फर्जी क्लीनिक संचालित किया जा रहा है।
आशीर्वाद मेडिकल एवं सर्जिकल नियमानुसार पंजीकृत नहीं है तथा संचालिका तैय्यबा शेख के पास कोई वैध चिकित्सकीय डिग्री नहीं है। साथ ही क्लीनिक से इलाज भी अनाधिकृत रूप से किया गया। इसके बाद टीम ने क्लीनिक सील कर दिया था। मामले में पंवासा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
Advertisement









