Popup Image

पीएफ के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 90 प्रतिशत तक रकम निकालने की छूट

बेरोजगारी-बीमारी और बच्चों की पढ़ाई के लिए विड्रॉल कर सकेंगे

Advertisement

नईदिलली, एजेंसी। नौकरीपेशा लोग अब पीएफ से ज्यादा पैसा निकाल सकेंगे। ईपीएफओ ने 55 साल से कम उम्र के कर्मचारियों के लिए नौकरी के दौरान विड्रॉल की लिमिट 75त्न से बढ़ाकर 90त्न कर दी है। इसके अलावा, पीएफ से पैसा निकालने के लिए अब 1 साल तक नौकरी करने की शर्त नहीं रहेगी। नए नियम के तहत अब पीएफ मेंबर बनने के सिर्फ 2 महीने बाद ही आप बेरोजगारी की स्थिति में पैसा निकाल पाएंगे।

बीमारी, पढ़ाई और शादी के लिए निकाल सकेंगे पीएफ

Advertisement

नई व्यवस्था के तहत कर्मचारी और उनके परिवार की प्रमुख जरूरतों के लिए आंशिक निकासी की सुविधा मिलेगी।

मेडिकल इलाज : खुद या परिवार के किसी सदस्य की बीमारी और अस्पताल के खर्च के लिए।

Advertisement

पढ़ाई : खुद या बच्चों सहित परिवार के सदस्यों की शिक्षा पर होने वाले खर्च के लिए।

शादी : खुद या परिवार के किसी सदस्य की शादी के खर्च के लिए।

मकान : नया घर या फ्लैट खरीदने, जमीन लेने, मकान बनवाने, होम लोन चुकाने और पुराने मकान की मरम्मत के लिए।

विशेष परिस्थितियां : अचानक आने वाली बड़ी मुसीबत या विशेष जरूरतों के दौरान भी निकासी की सुविधा मिलेगी।

क्या पूरा पीएफ खाता खाली कर सकेंगे?
नहीं। नए नियमों के तहत कर्मचारी अपने पात्र पीएफ बैलेंस का अधिकतम 90 प्रतिशत तक ही निकाल सकेंगे। यानी खाते में कम से कम 10 प्रतिशत राशि बची रहेगी। इसके अलावा निकासी के उद्देश्य और कितनी बार पैसा निकाला जा सकता है, इससे संबंधित शर्तें भी लागू रहेंगी।

90 प्रतिशत पीएफ निकालने का क्या होगा नुकसान?
पीएफ की पूरी जमा राशि निकालने के बजाय उसे भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए बचाकर रखना फायदेमंद होता है। खाते में जमा रकम पर मिलने वाला ब्याज लंबे समय में चक्रवृद्धि प्रभाव से बढ़ता है। ऐसे में जरूरत के बिना 90 प्रतिशत राशि निकालने से रिटायरमेंट के समय मिलने वाला फंड काफी कम हो सकता है और बुढ़ापे में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें