Advertisement

10 महीने पहले चोरी हुए थे 25 लाख रुपए के फोन, रेकी की नीयत से पहुंचा अज्ञात युवक

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नई सड़क स्थित अरिहंत टेलीकॉम शॉप में दिनदहाड़े एक युवक रेकी की नीयत से पहुंच गया। गुरुवार की सुबह 10.22 बजे पहुंचे युवक ने शॉप के शटर पर दोनों तरफ लगे तालों की मजबूती को हाथ लगाकर परखा। 10 महीने पहले शॉप से 25 लाख रुपए के मोबाइल चोरी गए थे। ऐसे में संचालक अजय जैन ने तत्काल संदिग्ध की इत्तला कोतवाली पुलिस और सीएसपी दीपकसिंह मरावी को दी।

Advertisement

अरिंहंत टेलीकॉम का संचालन अजय जैन करते हैं। वह गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जब दुकान पर पहुंचे और कैमरे चैक किए तो एक संदिग्ध युवक शटर के तालों की मजबूती परखता दिखा। युवक के सिर पर सफेद गमछा, बदन पर लुंगी और कमीज थी। उसके हाथ में पानी की ऑरेंज बोतल थी और कैमरा देखकर वह आगे जाता दिख रहा है।

अजय जैन ने बताया कि 20 अक्टूबर 2025 को उनकी दुकान से 25लाख रुपए कीमत के मोबाइल चोरी हुए थे। इनका आज तक सुराग नहीं मिला। ऐसे में पुलिस केा संदिग्ध की जानकारी दी गई। सीएसपी को भी बताया। खुद रातभर निगाह रखी। स्टॉक घर पर ले गए।

Advertisement

1 करोड़ के मोबाइल चोरी का सुराग नहीं
फ्रीगंज क्षेत्र की दो दुकानों में करीब एक महीने पहले हुई 1 करोड़ से ज्यादा के मोबाइल फोन चोरी का सुराग अब तक नहीं चला है। पुलिस ने इस सिलसिले में मुंबई के कुछ युवकों को हिरासत में लिया था, हालांकि उन्हें बाद में छोडऩा पड़ा। ऐसे में नईसड़क की घटना अलर्ट रहने का संकेत दे रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें