Advertisement

उज्जैन सहित दस जिला मुख्यालयों पर होगा आरक्षक भर्ती का फिजिकल टेस्ट

7411 रिक्त पदों के लिए होना है टेस्ट, पहले 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले थे

Advertisement

महानंदानगर स्पोर्ट्स एरिना में फिजिकल टेस्ट की तैयारियां चल रही हैं।

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पुलिस आरक्षक भर्ती (जीडी) एवं (रेडियो) वर्ष 2023 फिजिकल टेस्ट 1८ से 20 नवंबर के बीच होंगे। पहले यह 30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर को होने वाले थे लेकिन मप्र में लगातार बारिश के चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिथियों में बदलाव किया था।

Advertisement

फिजिकल टेस्ट की पात्रता रखने वाले युवाओं को तारीखों में हुए बदलाव से तैयारी के लिए और समय मिल गया है। दरअसल, 7411 रिक्त पदों के लिए 10 जिला मुख्यालयों पर यह फिजिकल टेस्ट होना है। उज्जैन में इसका आयोजन महानंदानगर एरिना में होगा। इसके अलावा इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा, बालाघाट, रतलाम, मुरैना में आयोजन होगा।

आपको बता दें कि कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आरक्षक जीडी और आरक्षक रेडियो के पदों के लिए 12 अगस्त 2023 से 12 सितंबर 2023 तक परीक्षा करवाई गई थी। 7 मार्च 2023 को परिणाम घोषित किए गए थे।

Advertisement

दस्तावेजों की जांच और दौड़, लंबी कूद व गोला फेंक का टेस्ट
पुलिस भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट की पात्रता हासिल करने वाले उम्मीदवारों से अब पुलिस मुख्यालय द्वारा फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट लिया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा पास करने वालों के दस्तावेजों का परीक्षण करवाया जाएगा और 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक का टेस्ट करवाया जाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें