Advertisement

PM Modi ने Goa में 77 फीट की Ram की प्रतिमा किया अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दक्षिण गोवा के ऐतिहासिक श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में भगवान राम की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा 77 फीट ऊंची है, जिसे प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने कांस्य से बनाया है। पीएम मोदी ने अनावरण समारोह के दौरान गोवा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या के राम मंदिर के ऊपर पवित्र ध्वज फहराने के कुछ ही दिनों बाद, दुनिया की सबसे ऊंची भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर मिलना उनके लिए बेहद खुशी की बात है।

 

Advertisement

प्रतिमा का अनावरण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ की 550 वर्षों की परंपरा को के बारे में कहा कि यह जानकर बहुत गर्व होता है कि इस संस्थान ने कई चक्रवातों और चुनौतियों का सामना किया है।

प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की खासियत क्या है

Advertisement

गोवा के पुर्तगाली इलाके में स्थित है का-ना-को-ना, जहां स्थित है श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ। यहीं भगवान श्रीराम की 77 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई गई है जो विश्व की सबसे बड़ी राम प्रतिमा है और यह भव्य प्रतिमा मशहूर मूर्तिकार राम सुतार ने बनाई है, जिन्होंने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ भी डिजाइन किया था। यह कांस्य प्रतिमा 77 फीट ऊंची है, जो इसे भगवान राम की अब तक की सबसे ऊंची स्थापित प्रतिमा बनाती है।

गोवा के लोक निर्माण विभाग मंत्री दिगंबर कामत ने कहा कि यह नई प्रतिमा दुनिया भर में भगवान राम की सबसे ऊँची प्रतिमा बनने वाली है, जो मठ के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को और बढ़ाएगी।मठ में हुआ आज का यह आयोजन हाल के वर्षों में मठ में आयोजित सबसे बड़े समारोहों में से एक है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें