Advertisement

पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी

देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर दी है।

 

Advertisement

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 9.3 करोड़ किसानों के खाते में कुल 20 हजार करोड़ रुपये की राशि को डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी करने के बाद शाम 7 बजे के करीब पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होंगे।

Advertisement

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी को जारी हुई थी उसके बाद से देशभर के करोड़ों किसान को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था। उनका यह इंतजार अब खत्म हो चुका है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें