Popup Image
Advertisement

पीएमश्री हेली पर्यटकों को मंदिर में मिलेगी वीआईपी दर्शन की सुविधा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ लेने वाले पर्यटकों को मंदिर में कतार में नहीं लगना होगा, बल्कि उन्हें वीआई (प्रोटोकॉल) दर्शन की विशेष सुविधा दी जाएगी। मंदिर प्रशासक ने सोमवार को इसके आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित इस सेवा के यात्रियों को समय की बाध्यता होती है। इसे देखते हुए उनके लिए पृथक प्रवेश और दर्शन की व्यवस्था की गई है। पर्यटकों को प्रोटोकॉल दर्शन के लिए निर्धारित 250 रुपए का शुल्क चुकाना होगा। इसके अलावा, इन यात्रियों को भस्म आरती दर्शन में भी विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी।

Advertisement

पर्यटन क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी योजना
20 नवंबर से शुरू हुई पीएमश्री हेली सेवा के माध्यम से श्रद्धालु उज्जैन से ओंकारेश्वर, पचमढ़ी और बांधवगढ़ जैसे धार्मिक व प्राकृतिक स्थलों की यात्रा कर रहे हैं। योजना शुरू होने के बाद से ही यात्रियों का रुझान काफी बढ़ा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें