Popup Image
Advertisement

बिना हेलमेट वाहन चलाए तो पुलिस ने दिया तुलसी का पौधा, जागरुकता का प्रयास

उज्जैन। वाहन चलाने के दौरान होने वाले सड़क हादसों को रोकने और दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनें, इसके लिए उज्जैन स्मार्ट सिटी और ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार से संयुक्त रूप से अभियान की शुरुआत की। एक माह चलने वाले इस अभियान के तहत नानाखेड़ा चौराहे पर वाहन चलाते समय मोबाइल का यूज करने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों को दंडित करने के बजाय उन्हें प्रतीकात्मक रूप से तुलसी का पौधा भेंट किया गया। यह पहल उन्हें सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने पर जागरूक करने के लिए किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस और स्मार्ट सिटी की टीम ने लोगों को मोबाइल से ध्यान हटाकर वाहन चलाने, हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। गीत-संगीत और संवाद के माध्यम से इस संदेश को प्रभावी बनाया गया। अभियान पूरे जनवरी माह तक चलेगा और जरूरत के मुताबिक इसे आगे भी बढ़ाया जा सकेगा।

Advertisement

कंपनियां लगा रहीं स्टॉल
हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की जगह उन्हें आईएसआई प्रमाणित हेलमेट दिया गया। इसके लिए कंपनियों ने स्टॉल लगाया जिन्होंने एमआरपी से १० से १५ फीसदी की छूट भी दी। इसका उद्देश्य यह है कि आर्थिक कारणों से कोई भी व्यक्ति सुरक्षा उपकरणों से वंचित न रहे।

सीट बेल्ट के लिए भी समझाइश
चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही तुलसी का पौधा भी भेंट किया ताकि उसे देखकर वाहन चालक बेल्ट बांधने के लिए आंगे आएं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें