Advertisement

पुलिसकर्मी ने निगली एक साथ 10 दर्द निवारक टेबलेट, अस्पताल पहुंचा

पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले छुट्टी कराकर चला गया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बीती रात एक महिला 45 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टर ने उसका उपचार कर वार्ड में भर्ती किया और देवासगेट थाने को सूचना दी। पुलिस उसके बयान लेने अस्पताल पहुंचती उससे पहले वह छुट्टी कराकर चला गया।अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शंकर पिता प्रेमचंद गवली 45 वर्ष निवासी देवास को हर्षिता पिता एमसी सावरिया 30 वर्ष निवासी शिप्रा विहार कालोनी गंभीर हालत में देवासगेट बस स्टेण्ड से लेकर जिला अस्पताल आई।

यहां डॉक्टर ने शंकर का उपचार किया और वार्ड में भर्ती कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि शंकर ने संभवत: जहरीला पदार्थ खाया था। उसके साथ आई महिला का कहना था कि शंकर पुलिसकर्मी है। देवासगेट थाने से शंकर के बयान लेने अस्पताल पहुंचे हेडकांस्टेबल रामलखन ने बताया कि उन्हें वार्ड में शंकर नहीं मिला। डॉक्टरों का कहना था कि उसने एक साथ 10 पेरासिटामॉल की गोलियां खाई थीं। तबियत ठीक होने पर छुट्टी कराकर चला गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें