Advertisement

प्रभातफेरियों ने मिलकर निकाला नगर कीर्तन

गुरुनानक देवजी के 555वें प्रकाश पर्व पर निकले गं्रथ साहिब, जगह-जगह हुआ स्वागत

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। गुरुनानक देवजी के 555वें प्रकाश पर्व पर शहर में पांच प्रभात फेरियों ने मिल कर नगर कीर्तन निकाला। पंज प्यारों की अगुवाई में निकले गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी भी निकली।

शहर के विभिन्न चौराहों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सिख समाज द्वारा गुरुनानक देव जी प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। विभिन्न गुरुद्वारों से प्रभात फेरियां निकाली जा रही थीं। रविवार को दूधतलाई, फीग्रंज, पटनी बाजार, गीता कालोनी से प्रभात फेरी निकाली गई। निकास चौराहे पर मिलन हुआ। यहां से नगर कीर्तन निकाला गया। तेलीवाड़ा, कंठाल चौराहा, सराफा बाजार गोपाल मंदिर, ढाबा रोड पर सामाजिक संस्थाओं ने नगर कीर्तन का स्वागत किया।

Advertisement

पंच प्यारे सभी गुरुद्वारों से लिए

नगर कीर्तन के लिए सभी गुरुद्वारों से पंज प्यारे लिए गए। हरविंद्र सिंह सलूजा, चरणजीत सिंह डंक, जोगिंदर सिंह डंक, कमलजीत सिंह ठकराल और रणजीत सिंह को पंज प्यारों में शामिल किया गया।

Advertisement

सफाई का संदेश दिया समाज ने

नगर कीर्तन में पानी का टैंकर चल रहा था। समाज की महिलाएं झाडू़ से सड़कों को साफ करती हुई चल रही थीं। यह गुरु ग्रंथ साहिब के लिए सम्र्मान और शहर के लिए सफाई का संदेश था। महिलाएं गुरुबानी का गायन कर रही थीं। नगर कीर्तन में जत्थेदार सुरेंद्र सिंह अरोरा, चरण सिंह गिल, डीएस मक्कड़, दलजीत सिंह टूटेजा, पुरुषोत्तम सिंह चावला, रणजीत सिंह मोंगा सहित कई समाजसेवी शामिल थे।

नामदेव जी का प्रकाश पर्व मनेगा

नगर कीर्तन रामघाट स्थित गुरुनानक देव गुरुद्वारा पहुंचा। यहां गुरुबाणी और कीर्तन के साथ लंगर छका गया। १२ नवंबर को भगत नामदेव जी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। गुरु गं्रथ साहिब में नामदेव जी की बानी शामिल है। प्रभात फेरी गदा पुलिया स्थित उनके मंदिर पहुंच कर शबद गायन करेगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें