Popup Image
Advertisement

टाटा पर फिर 10 लाख रुपए पेनल्टी लगाने की तैयारी

टाटा पर अब तक लगी पेनल्टी का हिसाब मांगेगी एमआईसी

Advertisement

रात 11 बजे दुरुस्त हुई सुनेरी घाट की फूटी पाइप लाइन

बिना परमिशन सिवरेज का काम करने पर भी भरना होगा जुर्माना

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन शहर में अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछा रहे टाटा प्रोजेक्ट्स लि. कंपनी पर नगर निगम द्वारा करीब दस लाख रुपए की पेनल्टी लगाने की तैयारी की जा रही है। लाइन फूटने से पीएचई को हुए नुकसान का एस्टीमेट भी बनाया गया है। टाटा पर निगम द्वारा कई बार पेनल्टी लगाई जा चुकी है, लेकिन उसके काम में रफ्तार नहीं आ पा रही। एमआईसी इस मामले में निगम से हिसाब मांगेगी कि उस पर अब तक कितनी पेनल्टी लगाई और बिल में से कितनी काटी गई।

सुनेरी घाट पर सोमवार सुबह पीएचई की 400 एमएम मेन राइजिंग लाइन टाटा की पोकलेन से टूट गई थी। इससे करीब एक घंटे तक पीने का पानी बेकार बह गया। जलकार्य समिति प्रभारी प्रकाश शर्मा सहित पीएचई की टीम मौके पर पहुंची और करीब 4 फीट का पाइप काटकर लगाया गया। लाइन सोमवार रात करीब 11 बजे ठीक हो सकी। हालांकि जूना सोमवारिया क्षेत्र में सप्लाई करने वाली पानी की टंकी भरी जा चुकी थी। इस कारण पेयजल प्रदाय व्यवस्था पर असर नहीं पड़ा।

Advertisement

टाटा पर कब कब कार्रवाई

19 मई 2024 को टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड पर 10 लाख रुपए की पेनल्टी का निर्देश दिया गया था। अंकपात मार्ग पर चैंबर के लिए खोदे गए गड्ढे में एक महिला गिर गई थी।

402 करोड़ रुपये के भूमिगत सीवरेज पाइपलाइन प्रोजेक्ट का काम धीमा होने से नाराज तत्कालीन नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता ने टाटा प्रोजेक्ट्स कंपनी पर जून-2021 से 50 हजार रुपये प्रतिदिन का जुर्माना लगाया था। तकरीबन 5 करोड़ रुपये का बिल भुगतान होने से रोका गया था।

फरवरी 2022 में स्मार्ट रोड बनाने में लापरवाही पर स्मार्ट सिटी कंपनी ने टाटा कंपनी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना किया था। इसके पहले भी 31 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

अप्रैल 2023 में अमृत योजना के तहत इंदिरा नगर ईदगाह से अंकपात मार्ग तक शहर में भूमिगत सीवर लाइन बिछाने के काम में पारवाही पर टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना किया गया था।

ईई बोले- 5 लाख की लगेगी पेनल्टी

पीएचई के ईई (कार्यपालन यंत्री) एनके भास्कर ने बताया पीएचई की जो लाइन टाटा के काम के दौरान फूट गई थी, उसे रात को ही दुरुस्त कर दिया गया है। टाटा।पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई जाएगी। इसका प्रस्ताव निगम आयुक्त के पास भेजा जाएगा।

बिना परमिशन काम, इसलिए 10 लाख…

पेनल्टी को लेकर एमआईसी ज्यादा गुस्से में है। जलकार्य समिति प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया टाटा ने बिना परमिशन के काम किया है। इस कारण 5 लाख रुपए अतिरिक्त यानी 10 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा टाटा पर अब तक कितनी पेनल्टी लगाई गई और बिल से कितनी काटी गई, इसका भी हिसाब मांगा जाएगा। टाटा के कामों को लेकर ही अलग एमआईसी बुलाने का अनुरोध करेंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें