Advertisement

वक्फ संशोधन बिल के विरोध में कई राज्यों में प्रदर्शन

वक्फ संशोधन बिल के संसद से पारित होने के बाद देश के कई राज्यों में इसका विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और असम समेत कई राज्यों में मुस्लिम समुदाय ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे।

Advertisement

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कई स्थानों पर फ्लैग मार्च किया जा रहा है और राजधानी लखनऊ में प्रमुख दरगाहों और मस्जिदों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वहीं, यूपी अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशफाक सैफी को बिल के समर्थन पर जान से मारने की धमकी मिली है। बताया गया है कि उनके रिश्तेदार पर भी हमला किया गया।

गुजरात के अहमदाबाद में सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर जुटे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में “वक्फ बिल वापस लो” और “रिजेक्ट यूसीसी” जैसे नारे लिखे पोस्टर-बैनर थे। कई लोगों ने काली पट्टी भी बांध रखी थी। ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ जैसे नारे लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे लोगों में से करीब 50 को पुलिस ने हिरासत में लिया।

Advertisement

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पार्क सर्कस क्रॉसिंग पर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। यहाँ वक्फ बिल के विरोध में पोस्टर और तख्तियां जलाकर आक्रोश जताया गया। कोलकाता के अन्य इलाकों में भी प्रदर्शन की खबरें हैं।झारखंड की राजधानी रांची और बिहार के कई हिस्सों में भी प्रदर्शन जारी हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह बिल न सिर्फ मुस्लिम समुदाय, बल्कि देश के हित में भी नहीं है।तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ के कार्यकर्ताओं ने भी वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें