Advertisement

PV सिंधु ने सिंगापुर में लहराया तिरंगा

Advertisement

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन के फाइनल में चीनी खिलाड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया है। पीवी सिंधु ने तीन सेट तक चले फाइनल मैच में चीन की वांग जी यी को 21-9, 11-21, 21-15 से मात दी। इस साल यह सिंधु का तीसरा खिताब है।

इससे पहले वो कोरिया ओपन और स्विस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं। हालांकि, पहली बार उन्होंने सिंगापुर ओपन अपने नाम किया है। वो साइना नेहवाल के बाद दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं, जिन्होंने यह खिताब जीता है। वो यह खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय हैं। उनसे पहले साइना नेहवाल ने 2010 और साई प्रणीत ने 2017 में यह टूर्नामेंट जीता था।  

Advertisement
 

दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी वांग जी यी के साइना को काफी संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, अंत में उन्होंने जीत हासिल की। इस मैच में सिंधु ने शानदार शुरुआत की थी और पहला गेम 21-9 के अंतर से अपने नाम किया। उन्होंने सिर्फ 12 मिनट में पहला गेम जीत लिया था।

सिंधु ने लगातार 13 प्वाइंट हासिल किए थे। हालांकि, दूसरे गेम में चीनी खिलाड़ी ने वापसी की और 21-11 से दूसरा सेट जीत लिया। अब मैच बराबरी पर पहुंच चुका था और तीसरा सेट निर्णायक था। तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ और अंत में सिंधु ने 21-15 के अंतर से जीत हासिल की। इससे पहले सिंधु ने सेमीफाइनल मैच में जापान की साएना कावाकामी को 21-15, 21-7 के अंतर से हराया था।

Advertisement
 

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें