Popup Image
Advertisement

रात 2 बजे बाइक से लेकर भागा, उज्जैन में रेप किया

देवासगेट के यात्री प्रतीक्षालय से पकड़ा, जांच में रेप की पुष्टि, जेल भेजा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भाटपचलाना में रहने वाली एक नाबालिग 31 साल के युवक की बातों में आ गई। दोनों ने भागने की योजना बनाई। रात दो बजे दोनों बाइक से निकले। युवक ने धोखा किया। होटल में ले गया और रेप किया। अब वह जेल में है।

पुलिस के अनुसार भाटपचलाना की नाबालिग 14 फरवरी की रात लापता हो गई। परिजन तलाशते रहे, नहीं आई। रात बीत गई। सुबह थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने टीम बनाई और साइबर सेल की मदद ली। पता चला कि चंदवासला का 31 वर्षीय नारायण जाट भी गायब है।

Advertisement

पुलिस के लिए यह सूत्र पर्याप्त था। मोबाइल की लोकेशन से पता चला दोनों उज्जैन में हैं। पुलिस ने दोनों को दबोचने के लिए तैयारी की और उज्जैन की तरफ गाड़ी दौड़ाई। लोकेशन के आधार पर पुलिस उज्जैन में भटकती रही। आखिरी लोकेशन देवासगेट चौराहे की मिली। दोनों बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में बैठे हुए थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

मुझे होटल में ले गया और रात में…
हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने दोनों से अलग-अलग पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि उसे नारायण ने झांसा दिया। वह १४ की रात को दो बजे घर से निकली। बाहर बाइक लेकर पहले से ही नारायण तैयार खड़ा था। बड़ी देर तक दोनों वहीं पर बातें करते रहे। वह उसे उज्जैन की एक होटल में ले गया। रात में उसके साथ उसने रेप किया। सुबह होटल छोड़ दिया। दोनों आगे जाने वाले थे, इसके पहले पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

Advertisement

वह झूठ बोल रही है, ऐसा कुछ…
जब नारायण से पूछताछ की गई तब वह इधर-उधर बातें करता रहा। जब सख्ती बरती गई तब उसने बताया कि वह रात दो बजे किशोरी को बाइक पर बैठा कर उज्जैन ले गया था। होटल में रुकने की बात को उसने नकार दिया। जब किशोरी का मेडिकल हुआ तब उसमें रेप की पुष्टि हुई। इस बात पर बगले झांकने लगा। बाद में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

बहला-फुसला कर ले गया था
थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि 15 फरवरी रात आठ बजे दोनों को बाइक के साथ उज्जैन से गिरफ्तार किया। रेप की पुष्टि हुई है। इसलिए रेप की धारा भी लगाई गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। यदि पुलिस सतर्क नहीं होती तो आरोपी उसे न जाने कहां ले जाता। इसमें पुलिस टीम की शानदार भूमिका रही।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें