Advertisement

Randeep Hooda की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का ट्रेलर रिलीज

Randeep Hooda स्टारर फिल्म Swatantrya Veer Savarkar का ट्रेलर रिलीज हो गया है। विनायक दामोदर सावरकर पर आधारित फिल्म में रणदीप हुड्डा ने अहम भूमिका निभाई है। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने फिल्म का निर्देशन और निर्माण भी किया है। कई सालों से वह इस फिल्म की तैयारी कर रहे थे। आखिरकार अब मूवी का ट्रेलर भी आउट हो गया है.

Advertisement

रणदीप हुड्डा स्टारर स्वातंत्र्य वीर सावरकर क्रांतिकारी नेता विनायक दामोदर सावरकर (Vinayak Damodar Savarkar) की बायोपिक है। फिल्म में अभिनेता ने सावरकर की भूमिका निभाई है। रणदीप भारत को आजादी दिलाने वाले उस महान नेता की कहानी लेकर आए हैं, जिनसे लोग कम वाकिफ हैं।

Advertisement

रणदीप हुड्डा ने वीर सावरकर की भूमिका में बिल्कुल न्याय किया है। ट्रेलर देख यह साफ पता चलता है कि उन्होंने इस किरदार को निभाया नहीं, बल्कि जिया है। एक-एक सीन में रणदीप, सावरकर की झलक दिखाते हैं। फिल्म में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का भी अहम रोल है। वह सावरकर की पत्नी यमुनाबाई की भूमिका में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से इंप्रेस किया है।रणदीप हुड्ड की फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन रणदीप ने ही किया है। वह बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। वह फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें