Advertisement

RCB ने CSK को सीजन में दूसरी बार हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL के 52वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर 2 रन की रोमांचक जीत हासिल की। टीम 16 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई। यह बेंगलुरु की लगातार चौथी जीत है। जबकि प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी चेन्नई ने लगातार चौथा मैच गंवाया। बेंगलुरु ने उसे इस सीजन के दोनों मैच में हराया।

Advertisement

चिन्नास्वामी स्टेडियम में 214 रन का टारगेट चेज कर रही चेन्नई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 211 रन ही बना सकी। रवींद्र जडेजा 45 बॉल पर 77 रन बनाकर नाबाद लौटे। जबकि आयुष म्हात्रे ने 48 बॉल पर 94 रनों की पारी खेली। लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट हासिल किया।

इससे पहले, बेंगलुरु की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंद पर सीजन की सबसे तेज फिफ्टी लगाई। उन्होंने 6 छक्के और 4 चौके लगाए। विराट कोहली ने 62 रन और जैकब बेथेल ने 55 रन की पारियां खेलीं। मथीशा पथिराना ने 3 विकेट हासिल किए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें