Advertisement

दिल्ली में 10 हजार लोगों का रेस्क्यू पंजाब के 1400 गांवों में बाढ़

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा, कई कॉलोनियां खाली कराईं गईं

 

Advertisement

नईदिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान (205 मीटर) के ऊपर 206 मीटर पर बह रही है। वजह है कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। दिल्ली में निचले इलाकों से 10 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। कई इलाकों में घुटने से ऊपर तक पानी भरा है। स्कूलों को ऑनलाइन क्लास के आदेश हैं।

हरियाणा में झज्जर, हिसार, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला समेत अन्य जिलों के 200 से ज्यादा स्कूल बंद हैं। पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, बठिंडा समेत 23 जिलों में अब भी बाढ़ के हालात हैं। 1400 गांवों के 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। आपदा में अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश के 20 शहरों में तेज बारिश से हालात बिगड़े हैं। नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। मथुरा में यमुना में बाढ़ है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें