Advertisement

महाकाल से हरसिद्धि मंदिर तक 24 मीटर चौड़ी होगी रोड

अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने सिंहस्थ तैयारियों का किया निरीक्षण

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। महाकाल से हरसिद्धि मंदिर तक की रोड को 24 मीटर चौड़ी कर इसे सिंहस्थ से पहले सुंदर रूप दिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने सिंहस्थ तैयारियों का निरीक्षण कर इस रोड की योजना भी देखी।

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार कोई कमी छोड़ना नहीं चाहती। इसके लिए अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने पहली बार अधिकारियों के साथ सिंहस्थ क्षेत्र का निरीक्षण किया। संभागायुक्त संजय गुप्ता और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया महाकाल मंदिर को जोड़ने वाली हरसिद्धि रोड को 24 मीटर किया जाएगा।

Advertisement

रोड को सुंदर रूप दिया जाएगा और इलेक्ट्रिक पोल पर तार दिखाई नहीं देंगे। महाकाल मंदिर में दर्शन की व्यवस्था भी देखी और निर्देश दिए कि सिंहस्थ में आने वाले दर्शनार्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो। दर्शन के लिए बनाई गई भूमिगत टनल को भी देखा। हरिद्वार की तर्ज पर सिंहस्थ क्षेत्र में स्थाई निर्माण की तैयारियां भी देखीं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें