Advertisement

शेयर बाजार में रुपया 10 गुना करने की लालच देकर पौने दो लाख ठगे

उज्जैन। ऑनलाइन ठगी का शहर में एक और मामला सामने आया है। ठगों ने वेदनगर निवासी एक व्यक्ति को शेयर बाजार में रकम दस गुना कराने का लालच दिया और उससे 1 लाख 70 हजार रुपए ठग लिए। ठगी की यह घटना वेदनगर के नवदीप सिंह निद्रा पिता गुरजीत सिंह (49) के साथ हुई है। नवदीप सिंह निजी कंपनी में काम करते हैं।

 

Advertisement

पिछले दिनों उन्हें इंस्टाग्राम पर एड के जरिए शेयर बाजार और गेमिंग में निवेश करने पर रकम कुछ ही दिन में दस गुना करने का ऑफर मिला। उन्होंने एड में दिए नंबर 7989341553 पर संपर्क किया तो उनसे संबंधित व्यक्ति ने ऑनलाइन एप से जुडऩे का कहा। जब निद्रा को विश्वास हो गया तो उन्होंने किश्तों में उस एप के जरिए 1 लाख 70 हजार रुपए निवेश कर दिए।

बाद में उन्हें मुनाफा मिलना तो दूर, संबंधित ने फोन उठाना ही बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने नानाखेड़ा थाने में एफआईआर करवाई है। टीआई नरेंद्र कुमार यादव ने बताया ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें