पुलिस और आरटीओ के खिलाफ भड़का ई रिक्शा संचालकों का गुस्सा

, बोले- झोन और रूट व्यवस्था ठीक नहीं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निगम परिसर में सैकड़ों की संख्या में वाहन खड़े कर नारेबाजी की

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:शहर के यातायात में बाधा बनने वाले ई रिक्शा के संचालन हेतु आरटीओ और यातायात पुलिस द्वारा झोन और रूट व्यवस्था लागू की गई है। इसका पालन कराने के लिये यातायात पुलिस द्वारा ई रिक्शा की धरपकड़ भी की जा रही है। इसी के विरोध में सुबह सैकड़ों की संख्या में ई रिक्शा संचालकों ने नगर निगम परिसर में अपने वाहन खड़े कर नारेबाजी शुरू कर दी।

ई रिक्शा संचालकों का कहना है कि आरटीओ की झोन और रूट व्यवस्था ठीक नहीं है। रूट के लिये अलग-अलग तरह के कागजात की मांग की जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की धरपकड़ कर थाने में खड़े कराये जा रहे हैं। शहर में अकेले ई रिक्शा ही नहीं हैं हजारों की संख्या में आटो, मैजिक व अन्य वाहन भी संचालित हो रहे हैं उन पर कोई नियम नहीं लगाया जाता और कार्रवाई नहीं की जा रही।

ई रिक्शा संचालक नियम का पालन करने को तैयार नहीं

इधर यातायात पुलिस अफसरों का कहना है कि आरटीओ द्वारा बनाये गये नियम के आधार पर ही ई रिक्शा का संचालन कराने से यातायात व्यवस्था सुधर सकती है। ई रिक्शा संचालकों को परमिट बनवाने के लिये पर्याप्त समय सीमा दी गई थी। 1 जून से उक्त नियम लागू होने के बाद भी इतने दिनों तक समझाईश ही दे रहे हैं लेकिन ई रिक्शा संचालक नियम का पालन करने को तैयार नहीं हैं इस कारण अब उन पर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles