Advertisement

दशहरा मैदान कैफे के बाहर बवाल, दो गाडिय़ों के कांच फोड़े

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दशहरा मैदान पर शनिवार की शाम गाडिय़ां टकराने की बात पर युवाओं के दो समूह आपस में भिड़ गए, मारपीट हुई और दो गाडिय़ों के कांच भी फूट गए। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत कराया। माधवनगर पुलिस ने यह मामला जांच में लिया है।

 

Advertisement

वाकया शाम करीब 6 बजे का है। दशहरा मैदान के नजदीक स्टोरी कैफे के बाहर नानाखेड़ा क्षेत्र के कुछ नाबालिग खड़े थे। यहां वाहन आपस में टकराने की बात पर इनका दूसरे समूह में शामिल लोगों से विवाद हुआ और देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। माधवनगर थाने में इस मामले में विक्रम होम्स नानाखेड़ा निवासी मुकुल पिता संजय देशमुख की रिपोर्ट पर धनंजय, मोहन बना, धीरू बना, मानवेंद्र और आकाश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें