Popup Image
Advertisement

रूद्रसागर ब्रिज की लोड कैपिसिटी रिपोर्ट आई, फिर भी गेट पर ताला

सोमवार को महाकाल दर्शन करने आए दर्शनार्थियों को नहीं मिली सुविधा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकाल मंदिर और महाकाल लोक को चारधाम मंदिर रोड से जोडऩे के लिए रुद्रसागर पर करीब 25 करोड़ रुपए खर्च कर बनाया गया ब्रिज अभी तक आम श्रद्धालुओं के लिए खोला नहीं जा सका है। इसकी लोड कैपेसिटी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, लेकिन सोमवार को भी ब्रिज पर जाने वाले गेट पर ताला लटका रहा।

ब्रिज खोलने का निर्देश प्रशासन द्वारा दिया जा चुका है, लेकिन आम श्रद्धालु इसका उपयोग नहीं कर पा रहे, क्योंकि इस पर बने एंट्री गेट पर ताला लगा हुआ है। ब्रिज का लोकार्पण होने के बाद स्मार्ट सिटी द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्य भी कराए गए और लोड कैपेसिटी भी चेक कराई गई है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के अनुसार लोड कैपेसिटी का परीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर ब्रिज आम लोगों के लिए खोलने का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया जा चुका है। आज सोमवार को भगवान महाकाल की पांचवीं सवारी के दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए हैं, लेकिन ब्रिज पर सन्नाटा रहा। एंट्री गेट पर ताला लगा होने से श्रद्धालु इसका उपयोग नहीं कर पाए।

Advertisement

महाकाल लोक जाने का सुगम मार्ग
रुद्रसागर पर 200 मीटर लंबा और 6 मीटर चौड़ा ब्रिज इसलिए बनाया गया है जिससे कि दर्शनार्थी सीधे चारधाम मंदिर से महाकाल लोक तक जा सकें। यहां से शंख द्वार और प्रोटोकाल कक्ष तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। अभी दर्शनार्थियों को हरसिद्धि मंदिर और बड़ा गणेश होते हुए चक्कर काटकर मंदिर में एंट्री करना पड़ रही।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें