Popup Image
Advertisement

‘3 Idiots’ के सीक्वल की स्क्रिप्ट तैयार, 15 साल बाद फिर होगा ‘Aal Izz Well’

राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’, जिसमें आमिर खान, करीना कपूर, आर. माधवन और शरमन जोशी मुख्य भूमिकाओं में थे. 2009 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. हालांकि यह फिल्म 15 साल पहले रिलीज़ हुई थी, लेकिन आज भी यादगार और प्रासंगिक बनी हुई है.

Advertisement

अब, फिल्म के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी सौगात है क्योंकि फिल्म जल्द ही एक सीक्वल के साथ वापसी कर रही है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमार हिरानी ने ‘3 इडियट्स 2’ की स्क्रिप्ट फाइनल कर दी है और फिल्म 2026 में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है. इस सीक्वल में आमिर खान, करीना कपूर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी जैसे प्रतिष्ठित कलाकार वापस आएंगे.

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, 3 इडियट्स का सीक्वल 2026 की दूसरी छमाही में फ्लोर पर आएगा. एक सूत्र ने एंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया, “स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और टीम इसके लिए बेहद उत्साहित है उन्हें लगता है कि पहली फिल्म का जादू लौट आया है और यह पहले भाग की तरह ही मज़ेदार, भावुक और सार्थक है.” सीक्वल की कहानी आगे बढ़ेगी और 2009 की फिल्म के क्लाइमेक्स सीन में रैंचो, फरहान और राजू के अलग होने के लगभग 15 साल बाद शुरू होगी.

Advertisement

राजकुमार हिरानी लंबे समय से “3 इडियट्स” के सीक्वल पर विचार कर रहे थे, लेकिन हाल ही में अपनी दादा साहब फाल्के बायोपिक के होल्ड पर जाने के बाद उन्होंने इस पर दोबारा विचार करने का फैसला किया. सूत्र ने बताया, “उन्होंने “3 इडियट्स” के सीक्वल को एक पूर्ण पटकथा में बदलने के लिए समय दिया.

हिरानी के मन में हमेशा से “3 इडियट्स 2” के लिए एक विचार का बीज था, लेकिन वह चाहते थे कि यह एकदम सही हो और मूल फिल्म की विरासत को बरकरार रखे .इस बीच, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आमिर खान और राजकुमार हिरानी ने अपनी दादा साहब फाल्के बायोपिक को फिलहाल रोक दिया है क्योंकि वे स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं हैं.

Advertisement

दिसंबर 2009 में रिलीज़ हुई, 3 इडियट्स का निर्देशन राजकुमारी हिरानी ने किया था. इस फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी, आर. माधवन, करीना कपूर खान, बोमन ईरानी और मोना सिंह जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. फिल्म को आलोचकों की व्यापक प्रशंसा मिली और इसने दुनिया भर में लगभग 400 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

3 इडियट्स तीन दोस्तों की दोस्ती और कॉलेज में उनके बदलते सफर पर आधारित है. मुख्य भूमिका निभाते हुए, आमिर खान ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी, जिससे फिल्म को न केवल व्यावसायिक सफलता मिली, बल्कि युवाओं पर भी गहरा प्रभाव पड़ा था.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें