Popup Image
Advertisement

शाहरुख खान को किंग के सेट पर चोट लगी

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी फिल्म किंग की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए। उन्हें चोट तब लगी, जब वह मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में एक एक्शन सीन शूट कर रहे थे।बॉलीवुड हंगामा ने सूत्र के हवाले से बताया कि शाहरुख को चोट कब लगी और कहां लगी, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन वह अपनी टीम के साथ इलाज के लिए अमेरिका गए हैं।

Advertisement

यह भी बताया गया कि मांसपेशियों में चोट के कारण उनकी सर्जरी हुई है और डॉक्टर्स ने उन्हें एक महीने आराम करने के लिए कहा है।किंग 2026 में रिलीज होगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म किंग की शूटिंग अब सितंबर या अक्टूबर में तब शुरू होगी, जब शाहरुख पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। जुलाई से अगस्त के बीच फिल्म के लिए फिल्म सिटी, गोल्डन टोबैको और YRF स्टूडियो में जो शूटिंग शेड्यूल तय किया गया था, वह कैंसिल कर दिया गया है। किंग की शूटिंग भारत और यूरोप में होनी है। फिलहाल, नई शूटिंग डेट्स का इंतजार किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें